PROTEST; रायपुर की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ 28 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन

0 जनता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ उठाएगा आवाज

रायपुर, रायपुर शहर में लगातार चरमराती सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर तथा नियमित साफ-सफाई के अभाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) युवा प्रकोष्ठ द्वारा शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के अनेक इलाकों में कचरे के ढेर, गंदगी और नियमित सफाई के अभाव की स्थिति चिंताजनक है। सफाई व्यवस्था की इस बदहाली का सीधा असर आम नागरिकों के जीवन, शहर की सुंदरता तथा जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान और स्वस्थ जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। जब राजधानी शहर में ही सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।नवीन अग्रवाल ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान शहर की वास्तविक स्थिति की ओर आकर्षित किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; सोनिया गांधी ने ‘वंशवाद’ सहित कई सवालों के दिए जवाब, इंदिरा गांधी की ‘इमरजेंसी’ पर परिवार में ही मतभेद था

    नई दिल्ली, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी पर गांधी परिवार के लगातार नियंत्रण और भाई-भतीजावाद के आरोपों से जुड़े सवालों को टाल दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा…

    BJP; 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

    0 स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी रायपुर., भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश