PROTEST; नई राजधानी के तूता धरना स्थल में क़ेडा कर्मचारियों का बेमुद्दत धरना प्रारंभ

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के क्रीडा कर्मचारियों के द्वारा अनुबंध पत्र बनाए जाने के विरोध में 2 जुलाई मंगलवार से नया रायपुर टूटा धरना स्थल में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया कर्मचारी नेता विजय कुमार झा एवं क्रीडा कर्मचारी संघ अध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने बताया है कि बरसते पानी में शहर से 18 किलोमीटर दूर रोजी-रोटी के लिए धरना प्रारंभ किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल सरकार द्वारा बूढ़ा तालाब धरना स्थल को स्थानांतरित कर तूता 18 किलोमीटर दूर स्थापित किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के विरोध में वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्रीगण तूता धरना स्थल जाकर कर्मचारियों के आंदोलन को संबोधित करते हुए तूता धरना स्थल का विरोध करते थे। अब समय आ गया है कि सरकार बनने के बाद कर्मचारियों से वादा को पूरा किया जाए।

नेता द्वय ने कहा है कि 2 जुलाई मंगलवार को केडा में संविदा कर्मचारियों से अनुबंध पत्र भराने के विरोध में भूपेंद्र साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। लगातार नया बस स्टैंड में शहर से कुछ दूर होने के कारण मारपीट गुण्डा गर्दी होती है। इसलिए नया बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित कर बस स्टैंड को पुनः वापस पंडरी स्थानांतरित कर दिया जाए। यदि ऐसा किया जाना संभव नहीं है तो रविशंकर विश्वविद्यालय के सामने राज्य परिवहन के डिपो की खाली सरकारी जमीन अथवा पंडरी पुराना बस स्टैंड के पीछे की सरकारी जमीन को धरना स्थल घोषित किया जाए। लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है। जिससे वंचित होना पड़ रहा है।

कर्मचारियों से भेदभाव

श्री झा ने कहा है कि खेद का विषय है कि राजनीतिक दल के लोग नगर निगम सीमा, अंबेडकर चौक, जयस्तंभ चौक, बूढ़ातालाब, आजाद चौक आदि में धरना प्रदर्शन कर लेते हैं। केवल तूता धरना स्थल शासकीय कर्मचारियों के लिए ही दूर किया गया है, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत व संविधान की नीतियों के विपरीत है। इसलिए तत्काल नगर निगम सीमा में धरना स्थल स्थापित किया जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…