PROTEST; सरागुजा में डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, तनावपूर्ण स्थिति के बाद इलाका छावनी में तब्दील

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संंभाग के सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर में प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. शुक्रवार 24 जुलाई को पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए. ग्रामीण ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक DSP सहित करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए. उपद्रव के दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की 5 बसों समेत कई सरकारी वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की. घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव है और मदननगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मामला प्रतापपुर इलाके के मदननगर-धरमपुर गांव का है. कोयला खदान का सर्वे करने और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची हुई थी. जहां लंबे समय से एसईसीएल के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. हमले में डीएसपी, महिला पुलिसकर्मी समेत 15 से अधिक जवान घायल हो गए.  हिंसक झड़प के दौरान पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद 5 अलग-अलग जिले की पुलिस मौके पर बुलाई गई. इसके बाद स्थिति नियंत्रित करते हुए लाठीचार्ज भी किया गया. वहीं पुलिस बल के घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

अधिकारियों के मुताबिक, इस स्तर के हिंसक विरोध की उम्मीद नहीं थी. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान उनके साथ कोई सर्वे या राजस्व टीम मौजूद नहीं थी. केवल पुलिस बल ही मौके पर था. घटना के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश लगातार जारी है. फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और करीब 500 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं.

झड़प के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण

पिछले 9 घंटों से अधिक ग्रामीणों का धरना जारी है. वह सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. आक्रोशित ग्रामीणों के हाथिों में लाठी और डंडे हैं. भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

5 जिलों से बुलाई गई पुलिस

जिले में पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण आसपास के 5 जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. हालांकि पूरा मामला भूमि अधिग्रहण के कारण उत्पन्न हुई गांव के ग्रमीण इसका विरोध कर रहे है. उनका साफ कहना है कि हम किसी भी हालत में जमीन नही देंगे. ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग में जामकर बैठे हुए है. वहीं कुछ दूरी में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी