HC; नीट में भयंकर गड़बड़ी, 522 की जगह 95 तो 597 की जगह 45 मार्क्स मिले, कोर्ट ने NTA से मांगी ओरिजिनल OMR शीट

मुम्बई, नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. तीन छात्रों ने अपने स्कोर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को छात्रों की ओरिजनल OMR शीट अदालत में पेश करने का आदेश दिया है. साथ ही केंद्र सरकार और NTA से पूरे मामले पर जवाब भी मांगा गया है.

हाईकोर्ट ने NTA और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

जस्टिस नितिन सूर्यवंशी और जस्टिस अभासाहेब शिंदे की बेंच ने मामले को गंभीर मानते हुए NTA और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई के दौरान तीनों छात्रों की ओरिजिनल OMR शीट और संबंधित रिकॉर्ड कोर्ट में पेश किए जाएं. सरकार की ओर से पेश डिप्टि सॉलिसिटर जनरल अजय तल्हार ने भी बताया कि NTA को सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह याचिकाएं छत्रपति संभाजीनगर की ऋचा प्रफुल्ल देशपांडे, बीड जिले के सोहम नितिन गावटे और धुले जिले के अथर्व जगताप ने दाखिल की हैं. तीनों छात्रों का दावा है कि उनकी OMR शीट और आधिकारिक आंसर-की के आधार पर जो अंक बनते हैं, वे NTA द्वारा जारी स्कोरकार्ड से मेल नहीं खाते. इसलिए उन्होंने अपनी ओरिजनल OMR शीट की जांच कराने और सही परिणाम जारी करने की मांग की है.

ऋचा देशपांडे ने क्या लगाया आरोप?

याचिका में कहा गया है कि ऋचा देशपांडे ने 13 जुलाई को NTA पोर्टल पर अपनी स्कैन की गई OMR शीट देखी, जो उनके प्रदर्शन के अनुरूप थी. लेकिन 15 जुलाई को ईमेल के जरिए भेजी गई OMR शीट पोर्टल पर उपलब्ध शीट से अलग थी. छात्रा ने रिजल्ट घोषित होने से पहले ही NTA से शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद 16 जुलाई को परिणाम जारी कर दिया गया. अब छात्रा ने अदालत से ओरिजमल OMR शीट की जांच और सही परिणाम जारी करने की मांग की है.

522 की जगह मिले सिर्फ 95 मार्क्स!

बीड जिले के सोहम नितिन गावटे ने भी अदालत में दावा किया है कि उनकी OMR शीट और आधिकारिक आंसर-की के अनुसार उन्हें 522 अंक मिलने चाहिए थे. लेकिन स्कोरकार्ड में केवल 95 मार्क्स दर्ज किए गए. याचिका के अनुसार, छात्र ने 17 से 19 जुलाई के बीच कई बार NTA को ईमेल कर इस गलती की जानकारी दी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला.

597 की जगह स्कोरकार्ड में दिखे केवल 45 मार्क्स

धुले जिले के अथर्व जगताप ने भी अपने परिणाम को चुनौती दी है. उनके वकील के मुताबिक, ईमेल से मिली OMR शीट के आधार पर छात्र के 597 अंक बनते हैं, जबकि स्कोरकार्ड में केवल 45 अंक दर्ज किए गए हैं. इतना ही नहीं, याचिका में दावा किया गया है कि स्कोरकार्ड में दर्ज आंसर के आधार पर भी कम से कम 61 अंक बनने चाहिए थे. इसके बावजूद कथित गलती को NTA ने ठीक नहीं किया.

30 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी. इस दिन NTA को तीनों छात्रों की ओरिजनल OMR शीट और अन्य संबंधित रिकॉर्ड बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने पेश करने होंगे. अदालत इन्हीं डॉक्यूमेंट्स की जांच के आधार पर आगे की सुनवाई करेगी. ऐसे में इस मामले पर छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब 30 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी