PSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति में देरी,अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

रायपुर, सीजी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी का असर अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल हवर्मा ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र कराने की मांग की है। इससे पहले भी फेडरेशन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर चुका है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है।

विभिन्न शासकीय सेवाओं में भर्ती, चयन और पदोन्नति की प्रक्रियाओं में आयोग की भूमिका अहम है। अध्यक्ष का पद लंबे समय तक रिक्त रहने से आयोग के कामकाज पर असर पड़ रहा है। विशेष रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। फेडरेशन का कहना है कि पदोन्नति में देरी से पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवागत हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें समय पर उच्च पद और उससे जुड़े आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरी ओर विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर रिक्तियां बनी रहने से प्रशासनिक कामकाज की गति भी प्रभावित हो सकती है।

राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी राज्यपाल से PSC अध्यक्ष की नियुक्ति को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया है। संघ की मांग है कि आयोग में लंबित पदोन्नति प्रकरणों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। अधिकारियों का मानना है कि अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद आयोग की नियमित कार्यप्रणाली बहाल हो सकेगी और लंबे समय से लंबित मामलों को गति मिलेगी।

भर्ती परीक्षाओं पर भी टिकी निगाहें

PSC अध्यक्ष का पद खाली होने का असर केवल अधिकारियों की पदोन्नति तक सीमित नहीं है। आयोग के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षाओं सहित विभिन्न भर्ती प्रक्रियाएं संचालित होती हैं। ऐसे में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रक्रियाओं को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आयोग से नई भर्तियों और परीक्षा कार्यक्रमों के संबंध में स्पष्टता का इंतजार है। राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने के बावजूद राजभवन में फाइल लंबित रहने से मामला और महत्वपूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी PSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करने की बात कह चुके हैं। अब निगाहें राजभवन के अनुमोदन पर हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC; पीएससी चेयरमेन की नियुक्ति का मामला राजभवन में अटका, पूर्व आईएएस MD कावरे को मिल सकती है जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब राजभवन में अटक गया है। राज्य सरकार की ओर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के…

    REGISTRY; ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को सरल, सहज, सुरक्षित एवं पारदर्शी पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराने…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..