PSC; परीक्षा पर सतर्कता, मॉडल उत्तरों के संबंध में मिली आपत्तियों का विषय-विशेषज्ञ करेंगे परीक्षण

0 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रतिवेदन के आधार पर जारी करेगा परिणाम
रायपुर, पिछली परीक्षा के चर्चित नतीजे को देखते हुए पीएससी फूक फूक कर कदम उठा रही है। इसी कडी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रारंभिक सेवा परीक्षा-2023 के संबंध में जारी किए गए मॉडल उत्तरों के संबंध में सोशल मीडिया एवं मेल आदि के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में परीक्षार्थियों से प्राप्त हो रही आपत्तियों को संज्ञान में लिया है। आयोग विषय-विशेषज्ञों से इसका परीक्षण कराएगा और प्रतिवेदन के आधार पर ही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम जारी किए जाएंगे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। उक्त परीक्षा के संबंध में 16 फरवरी 2024 को मॉडल उत्तर जारी किए गए। मॉडल उत्तरों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न सोशल मीडिया, मेल के माध्यम से कुछ प्रश्नों के मॉडल उत्तरों के गलत होने के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति की जा रही है। अभ्यर्थियों से 27 फरवरी तक प्रश्न एवं उत्तरों के संबंध में ऑनलाईन आपत्ति आंमत्रित है। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग ने कहा है कि 27 फरवरी तक मॉडल उत्तरों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं प्रश्न-उत्तरों का परीक्षण विषय-विशेषज्ञों से कराया जाएगा और उनसे प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर परिणाम जारी किए जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    1076;छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू,अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी शिकायत, तय समय पर होगा समाधान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जरूरी खबर है. जहां सीएम विष्णु देव साय ने CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरूआत कर दी है. इस हेल्पलाइन नंबर से प्रदेश के लोग…

    MINING; रेत खनन करते 3 चैन माउंटेन मशीन सील, 5 टन कोयला समेत 6 मोटर सायकिल जब्त

    रायपुर, खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने 8 जून 2026 को औचक निरीक्षण के दौरान जिला गरियाबंद के तहसील राजिम अंतर्गत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..