ED;ना घर छोड़ा और ना दफ्तर…अभिनेत्री रान्‍या राव पर एक और एजेंसी ने कसा शिकंजा, 8 ठिकानों पर हुई छापेमारी

नई दिल्‍ली, गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस में फंसी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हें. पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की बेटी से जुड़े केस में अब ईडी भी कूद गई है. जांच एजेंसी ईडी आज आठ लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही रही है. जांच एजेंसी डीआरआई ने 3 मार्च को सोने की तस्करी के आरोप में तफ्तीश के दौरान मिले गोल्ड के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. केंद्रीय खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 3 मार्च को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में रान्या राव को गिरफ्तार किया था.

अभिनेत्री के पास से हवाई अड्डे पर करीब 14.8 किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया था. इसी मामले की पूछताछ और तफ्तीश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसी डीआरआई के सूत्र के मुताबिक, फिल्म अभिनेत्री रान्या राव गिरफ्तारी से पहले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी थीं, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था.

कितने हो सकती है रान्‍या को सजा?

डीआरआई के एक सीनियर ऑफिसर के अनुसार, कस्‍टम एक्‍ट की धारा 10 के तहत जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है. प्रावधान के तहत, आरोपी को जब्‍त हुए सोने की कीमत से तीन गुना तक जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा, कानून के तहत आरोपी को तीन साल की कैद का भी प्रावधान है. मामला अत्‍यधिक गंभीरता और बरामद सोने की मात्रा को देखते हुए आरोपी को जुर्माने के साथ जेल भी हो सकती है. उन्‍होंने बताया कि अब किस आरोपी को कितनी सजा देनी यह अधिकार पूरी तरह से कोर्ट के पास है, बीते केसों में हुई कार्रवाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जिन मामलों में गोल्‍ड सीजर की मात्रा ज्‍यदा रही है उसमें आरोपियों को जुर्माने के साथ जेल भेजा गया है. ऐसे में पूर्व के हुए जजमेंट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि रान्‍या राव अब सिर्फ जुर्माना देकर इस केस से नहीं बच पाएंगी.

  • Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार