COURT; सीबीआई ने की रिवीजन फाइल दाखिल,अश्‍लील सीडी कांड में भूपेश बघेल को बरी करने के फैसले को दी चुनौती

0 सीबीआई की ओर से दाखिल किए गए रिवीजन फाइल पर बहस होगी

रायपुर, अश्लील सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किले फिर बढ़ सकती है। बघेल के खिलाफ पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश ने बघेल पर लगाए गए आरोपों को हटाने का आदेश देते हुए साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने बुधवार को जिला न्यायाधीश की कोर्ट में रिवीजन फाइल की है,जिसे सुनवाई के लिए जिला जज ने सीबीआई की विशेष कोर्ट को भेज दिया है। इसकी सुनवाई चार अप्रैल को होगी।

यदि विशेष कोर्ट सीबीआइ की रिवीजन फाइल को स्वीकार कर लेता है तो बघेल को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इस मामले की नए सिरे से सुनवाई होगी।बता दें कि सात साल बाद बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई शुरू करने वाली सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को पूरी तरह बरी कर दिया था।

अदालत ने इस मामले में सीबीआई और बचाव पक्ष को सुनने के बाद कहा था कि भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स सीडी मामले में मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ अब सीबीआई ने फिर से अदालत का रुख किया है।

बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है- वकील

गौरतलब है कि अश्लील सीडी कांड में चार मार्च को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सीबीआइ की विशेष अदालत में दूसरी बार पेश हुए थे। भूपेश की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील रखते हुए कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है।

भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई

भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई और न ही सीडी बांटी है। उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी धाराओं को हटाते हुए कहा था कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है।

  • Related Posts

    CRIME; शादी के दूसरे दिन ही पत्नी से मांगे 3 करोड़ और कार, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    रायपुर,. छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर और उनके परिजनों के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ना,…

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा