रायपुर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 16 मई, 2026 को चलाया गया। जिसमें तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 16 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 285 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,64,595/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 96 यात्रियों से 45, 310/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 16 यात्रियों से 1600/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 36 यात्रियों से 3600/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ जो
इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 433 मामलों को दर्ज कर 2,15, 205 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, 19 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे ।







