RAILWAY;रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 235 मामलों से 2,02,345 रुपए जुर्माना

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर कल 30 जुलाई को रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान को चलाया गया।  जिसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, एवं 12 ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 235 मामलों को दर्ज कर 2,02,345 रुपए जुर्माना वसूला गया।
  किलाबंदी टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले  147 यात्री पकड़े  गए, जिससे 1,55,540रुपए जुर्माना किया गया। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 64 यात्रियों से 42565 रूपये, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 22 यात्रियों से 2240 रुपए और गंदगी फैलाने वाले 02 मामलों से 2000/- रूपये पेनाल्टी किया गया ।

इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था । इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग  सहित 14 टिकट चेकिंग स्टाफ स्टाफ शामिल रहे ।
रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें । रेलगाड़ी एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाते पाए जाने पर 1000 रूपये से 5000 रूपये तक जुर्माना अथवा 06 महीने का कारावास का प्रावधान है ।

                   

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; सावधान !, स्टेशन में धूम्रपान, भीख माँगना, ट्रेन में जबरन प्रवेश एवं अवैध सामान ले जाने पर अब 2,000 रुपये जुर्माना

    0 जन विश्वास अधिनियम, 2026 के तहत भारतीय रेलवे में संशोधित दंड प्रावधान लागू रायपुर/बिलासपुर , भारतीय रेलवे ने रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा रेलवे…

    RAILWAY; स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को राहत ,अमरकंटक एक्सप्रेस में मिलेगा बेड रोल

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है । इसी क्रम में गाड़ी संख्या…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र