RAILWAY;प्लेटफार्म में भी अवैध वेंडर्स-ट्रालियां, अनाधिकृत फलों सहित खाद्य सामग्री का विक्रय

0 रायपुर रेलवे स्टेशन पर खानपान सेवा के औचक निरीक्षण में खुलासा

रायपुर, राजधानी रायपुर के रेलवे प्लेटफार्म में सामान्य हाट-बाजारोंं की तरह अवैध वेंडर्स के साथ ट्रालियां भी चल रहीं है। अनाधिकृत रूप से फलों सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचे जा रहे है। यहां संचालित फूड प्लाजा स्टाल के 06 स्टाफ की कार्य प्रणाली में भी अनियमिता पाई गई। रायपुर रेलवे स्टेशन पर खानपान सेवा के औचक निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है।

कल 23 जून 2024 को रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग द्वारा खानपान सेवा कैटरिंग सर्विस एवं अवैध वेंडिंग का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार साव सहित 04 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, 15 टीटीई  ने रायपुर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म सहित रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस एवं 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस में अवैध वेंडर के खिलाफ सघन अभियान एवं कैटरिंग गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।  

अभियान में सोपान कैटरर्स के 05 अवैध वेंडर एवं सन साइन कैटरर्स की 04 ट्रालियों को पकड़ा गया जो प्लेटफार्म पर घूम कर खुले में अवैध तरीके से बिना ढके खाना बेच रहे थे। चेकिंग के दौरान 03 वेंडर स्टाफ उचित यूनिफॉर्म में नहीं होने पर पकड़े गए। पकड़े गए 5 अवैध वेंडर को रेलवे एक्ट अनुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित फूड प्लाजा स्टाल के 06 स्टाफ की कार्य प्रणाली में भी अनियमिता पाई गई, उस भी कार्यवाही की गई।

इस अभियान में अनाधिकृत ट्रॉली संचालन सहित अन्य मामलों में आर्थिक दंड लगाया गया।  अनाधिकृत रूप से बेचे जा रहे फलों सहित अन्य खाद्य सामग्री को भी जप्त किया गया। आगामी दिनों में भी अवैध वेंडर्स पर और सघन पर कार्यवाही की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज

    बिलासपुर, कोबरा जिले में राशन वितरण कार्य में अनियमितता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कई उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध कड़ी…

    FOOD; मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता चिंतनीय,पालन प्रतिवेदन में विलंब से आयोग खफा, खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    0 राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में चावल,…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……