RAILWAY; आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस्तर का रेलवे स्टेशन, डीआरएम अमिताभ सिंघल ने लिया जायजा

जगदलपुर, नक्सल समस्या से मुक्ति के बाद बस्तर में रेल कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाने की दिशा में बस्तर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर भी जोर दिया जा रहा है। । बड़े आरापुर रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की तैयारी है, जबकि जगदलपुर स्टेशन में लगी लिफ्ट को भी जल्द यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार नए स्टेशन भवन के लोकार्पण की तैयारियां भी चल रही हैं। इन्हीं विकास कार्यों की प्रगति देखने डीआरएम अमिताभ सिंघल ने दंतेवाड़ा, तोकापाल और बड़े आरापुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में सुविधाएं शुरू करने के निर्देश दिए।

ओडिशा रेल मंडल के डीआरएम अमिताभ सिंघल ने जगदलपुर दौरे के दौरान जानकारी दी कि छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। आने वाले समय में बस्तर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसके लिए जगदलपुर में ही ट्रेन के रखरखाव की सुविधा विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो बनाने के प्रस्ताव पर रेलवे काम कर रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को लेकर भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

रेलवे की नई योजना के तहत जगदलपुर में कोचिंग डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। इस डिपो के निर्माण से भविष्य में वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन और रखरखाव की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर अंतिम मंजूरी और आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; 1 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर गरीब रथ नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत

    रायपुर , रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 01 जनवरी…

    RAILWAY; ट्रेनों के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

    *यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय* रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई