RAILWAY; छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के लिए रेलवे ने दी 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

रायपुर/बिलासपुर, अप्रैल, मई एवं जून महीने में जब स्कूलों की छुट्टियाँ शुरू होती है, शादी ब्याह एवं त्योहारों का भी समय होता है, ऐसे में स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहूत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है । इन सभी को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए योजनबद्ध तरीके  से कार्य किया जाता है । रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्पेशल ट्रेन एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । इसी कड़ी में इस वर्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उपलब्ध कराई गई स्पेशल ट्रेनों एवं ट्रेनों के विस्तार की जानकारी इस प्रकार है:-

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के  प्रमुख शहरों के निवासियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा :* ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़  को नियंत्रित करने तथा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के निवासियों जो कि ग्रीष्मावकाश के दौरान परिवार के साथ देश के अन्य शहरों में छुट्टियाँ बिताने व शादी ब्याह में सम्मिलित होने के लिए जाते है, उनकी सुविधा के लिए 58 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है । ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य में अवस्थित प्रमुख शहरों से सम्बलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै आदि शहरों को जोड़ रही है ।

*दुर्ग-छपरा व  दुर्ग-पटना समर स्पेशल का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार :*

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग से छपरा एवं दुर्ग से पटना तक चलाई जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार किया गया है । इन ट्रेनों के विस्तार से न सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत प्रमुख शहर गोंदिया के निवासियों को उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ के निवासियों को भी गोंदिया तक आवागमन के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी ।

*बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा*

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से यशवंतपुर तक दिनांक 30 अप्रैल से 09 फेरों के लिए  समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । इस ट्रेन के शुरू होने से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया के निवासियों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी । 

*मई महीने के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर देश के प्रमुख शहरों के लिए 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना*

रेल प्रशासन के द्वारा मई महीने में ट्रेनों में होने वाली भीड़-भाड़ को राहत देने के लिए 48 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई गई है । जरूरत पड़ने पर इस सुविधा में विस्तार कर इस क्षेत्र के निवासियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…