RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल से ट्रेन संख्या 08861/08862 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 03-03 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार पूजा स्पेशल नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनांक 15.10.2026 से 29.10.2026 तक प्रत्येक (गुरुवार) को चलेगी। ट्रेन संख्या 08862 शालीमार– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पूजा स्पेशल शालीमार से दिनांक 16.10.2026 से 30.10.2026 तक प्रत्येक (शुक्रवार) को चलेगी।

ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या  08861  (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार) दिनांक – 15, 22 एवं 29 अक्टूबर 2026 (प्रत्येक गुरुवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 20:08 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, राजनांदगांव आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, दुर्ग आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, रायपुर आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, भाटापारा आगमन 23:20 बजे प्रस्थान 23:22 बजे, बिलासपुर आगमन 00:35 बजे प्रस्थान 00:45 बजे, चांपा आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:37 बजे, रायगढ़ आगमन 02:32 बजे प्रस्थान 02:34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, राउरकेला आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07:38 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, टाटानगर जंक्शन आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:10 बजे, खड्गपुर आगमन 11:15 बजे प्रस्थान 11:20 बजे, संतरागाछी जंक्शन आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे एवं शालीमार 14:00 बजे पहुंचेगी ।

इसी प्रकार विपरीत दिशा से गाड़ी संख्या 08862 (शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) दिनांक – 16, 23 एवं 30 अक्टूबर 2026 प्रत्येक (शुक्रवार) को शालीमार स्टेशन से 18:00 बजे रवाना होकर संतरागाछी जंक्शन आगमन 18:18 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, खड्गपुर आगमन 20:05 बजे प्रस्थान 20:10 बजे, टाटानगर जंक्शन आगमन 21:55 बजे प्रस्थान 22:00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22:53 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, राउरकेला आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, रायगढ़ आगमन 03:51 बजे प्रस्थान 03:53 बजे, चांपा आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, बिलासपुर आगमन 07:25 बजे प्रस्थान 07:35 बजे, भाटापारा आगमन 08:14 बजे प्रस्थान 08:16 बजे, रायपुर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:25 बजे, दुर्ग आगमन 11:10 बजे प्रस्थान 11:15 बजे, राजनांदगांव आगमन 11:36 बजे प्रस्थान 11:38 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 12:04 बजे प्रस्थान 12:06 बजे, गोंदिया आगमन 13:15 बजे प्रस्थान 13:25 बजे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 15:35 बजे पहुंचेगी।

*कोच संरचना
दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 2, सामान्य – 4, शयनयान – 10, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 3, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 1 सहित कुल 20 कोच होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    RAILWAY; रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन को चकाचक करने की तैयारी, डीआरएम दफ्तर परिसर भी रौशन

    रायपुर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ओर से आयोजित आरपीएफ स्थापना दिवस-2026…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा