RAILWAY; पेंशनभोगियों के लिए रायपुर रेल मंडल के 7 स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) शिविरों का आयोजन 02 नवंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन पर 30 नवंबर 2026, को  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 6 एवं 7 नवंबर 2026 तक, बीएमवाई में 11 से 14 नवंबर एवं 25 से 26 नवंबर तक, भिलाई रेलवे स्टेशन में 16 से 18 नवंबर तक, भाटापारा  तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में 19 से 21 नवंबर एवं 27 से 28 नवंबर 2026 तक एवं दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर 23 और 24 नवंबर 2026 को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्य हेतु कार्मिक विभाग द्वारा कल्याण निरीक्षको को नामित किया गया है।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें पेंशन संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में सुविधा मिलेगी तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुगम होगी।रायपुर रेल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    INSURANCE; कार-बाइक मोटर इंश्‍योरेंस अब 4 हिस्‍सों में बंटेगा, 15 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

    नईदिल्ली, अब कार और बाइक का मोटर इंश्योरेंस खरीदने का तरीका जल्द बदलने वाला है. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने निजी कारों और दोपहिया वाहनों के लिए…

    SIR; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग का फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया SIR घोषणा पत्र

    नईदिल्ली, देशभर में इस समय चुनाव आयोग और उसके काम करने के तरीके को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. लगभग पूरा विपक्ष चुनाव आयोग और मुख्‍य चुनाव…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश