रायपुर, बिहार और आंध्रप्रदेश के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पश्चिम चम्पारण के सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यह ट्रेन स्पेशल नंबर के बजाय नए स्थायी नंबर के साथ पटरी पर दौड़ेगी। र
क्सौल तिरुपति एक्सप्रेस के नियमित होने का सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को भी मिलेगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है। इस ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को आरक्षण और लंबी अवधि की यात्रा योजना बनाने में आसानी होगी।







