RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान

बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपूर में ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सघन एवं प्रभावी टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 60,822 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उनसे ₹4,19,31,888/- का जुर्माना वसूल किया गया।

विशेष टिकट जांच अभियान के माध्यम से यात्रियों को उचित एवं वैध टिकट लेकर यात्रा करने तथा रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। साथ ही, बिना उचित टिकट के अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार लगेज बुक कराने के लिए प्रेरित किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध एवं उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा निर्धारित सीमा से अधिक लगेज होने पर उसकी नियमानुसार बुकिंग कराएं। टिकट जांच अभियान यात्रियों की सुविधा, रेलवे नियमों के अनुपालन तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।

 *रायपुर-भाटापारा सेक्शन में मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग में 142685 रूपये की आय

यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से 01 सितम्बर, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों एवं ट्रेनों में रेलवे मजिस्ट्रेट श्री मयंक सोनी के साथ में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक  श्री राकेश सिंह के साथ में उप मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (टिकट चेकिंग), 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 04 रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं  06 जीआरपी स्टाफ शामिल थे। यह चेकिंग अभियान 05 ट्रेनों में एवं रायपुर- भाटापारा सेक्शन में चलाया गया। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 250 मामलों से 142685/- रुपये बतौर जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ । इसमें बिना टिकट के 109 मामलों से 90500/- रूपये एवं अनियमित टिकट के 65 मामलों से 42685/- रुपए अनबुक्ड लगेज के 75 मामलों से 8500/- रुपए, गंदगी फैलाने वाले  01 मामले से 1000/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रायपुर से रावघाट और कुरुद के लिए चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेनें… रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

    रायपुर, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तीन नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है. रेल मंत्रालय ने रायपुर…

    RAILWAY; 280 स्टेशनों में पेयजल स्रोतों की जांच,नवरात्रि में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने रेलवे का विशेष अभियान

    बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा