RAIN;बेमौसम बरसात से खुले में रखा धान पानी में भीगा, किसान हलाकान

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लाक के धान उपार्जन केंद्रॉ में रखा धान बुधवार की रात और गुरूवार की सुबह हुई वर्षा भीग गया। वहीं मंडी में व्याप्त अव्यवस्था के कारण धान बेचने आए किसानों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।मंडी में भी रखा धान भीगने की खबर है।

गुरुवार सुबह बेमौसम हुई बारिश की वजह से धान खरीदी पर बुरा असर पड़ा है। दूसरी ओर धान खरीदी केंद्रों में खरीदी कर खुले में रखी धान की बोरियां पूरी तरह से भीग गई हैं। प्रबंधक की लापरवाही से बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है। कोतमा उपार्जन केंद्र में मौसम खराब होने के कारण खरीदी बंद कर दी गई और 50 किसानों को बेरंग लौटना पड़ा। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि उनका धान खरीदी होगी या नही। जिले की सभी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रभारियो को हर तरह की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुरूप धान को बचाने के लिए व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों के अनुसार संग्रहण केंद्र में धान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारियों की है। इसके बाद भी खुले में रखी धान की बोरियां भीग गई है। जो समिति प्रबंधक की घोर लापरवाही है। गुरुवार सुबह हुई अचानक बारिश ने व्यवस्थाओ की पोल खोल कर रख दी है। दो दिनों से खरीदी हो रहे धान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी फड़ प्रभारी व समिति प्रबंधक की होती है।

कोतबा धान खरीदी केन्द्र में गुरुवार की सुबह लापरवाही का आलम देखने मिला जहां बिना सिले ही धान खरीदी कर हजारो बोरे धान खुले में छोड़ दिए गए थे। अचानक हुई बारिश में सारा धान भींग गया। महिला प्रबंधक उर्मिला पैंकरा ने कैप कवर कर खुले में रखी जा रही बोरियो को सुरक्षित रखने मंडी बोर्ड से भूसा बोरी नीचे लगाने प्लास्टिक तिरपाल आदि व्यवस्था के लिए पर्याप्त फंड मिलने के बावजूद इसकी सुध नही ली।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    IGKV;कृषि विज्ञान केन्दों के कर्मचारियों की समस्या निपटाने कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित

    0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई.सी.ए.आर. और राज्य शासन से वित्तीय सहायता का किया है अनुरोधरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विषय वस्तु…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर