RAIN; अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

 रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को रायपुर में दोपहर करीब 3 बजे के बाद तेज हवा के साथ अचानक बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मौसमी सब-डिविजनल वर्षा सामान्य रही है। इसमें सामान्य से करीब 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में ही 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में 11 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर में कुछ बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केशकाल घाट में लगा लंबा जाम

बस्तर में कल से हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। केशकाल घाट में सुबह से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट में दोनों दिशाओं से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। जाम खुलवाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस लगी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी