WEATHER; छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश, तापमान में गिरावट

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार नहीं है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. अधिकतम तापमान बिलासपुर और पेण्ड्रा रोड में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश जारी है. मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ अचानक तेज हवा और आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से) की संभावना जताई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ अचानक तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना जताई गई है. वहीं इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना

इन परिस्थितियों को देखते हुए, प्रदेश में 24 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है. बस्तर संभाग और इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं, जबकि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इसके अलावा, 25 मई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई गई है. वहीं, 24 मई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की भी संभावना है, जो आने वाले दिनों में मौसम को और अधिक सक्रिय बना सकता है.

  • Related Posts

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    RAIN; रविशंकर सागर परियोजना के तीनों बांध लबालब, गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी, महानादी में बाढ का खतरा

    रायपुर , रविशंकर सागर परियोजना के अंतर्गत आने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के दौर के चलते तीनों जलाशय गंगरेल , मुरूमसिल्ली व…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती