WEATHER;हवा-पानी से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान गिरा…आज भी बारिश संभव

रायपुर,भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को शाम होते ही राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी समेत कई स्थानों में रात को भी हल्की बारिश हुई। इससे तापमान औसतन पांच डिग्री तक गिर गया। अगले पांच दिनों ऐसा ही मौसम होने के आसार हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। दुर्ग में 2 मिमी, मनोरा में 2 मिमी, सन्ना में 1 मिमी, कुकरेल में 1 मिमी, भोपालपटनम में 1 मिमी और मर्री बंगला देवरी में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने 30-40 KMPH की स्पीट से हवा चलने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 41.4°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    RAIN; रविशंकर सागर परियोजना के तीनों बांध लबालब, गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी, महानादी में बाढ का खतरा

    रायपुर , रविशंकर सागर परियोजना के अंतर्गत आने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के दौर के चलते तीनों जलाशय गंगरेल , मुरूमसिल्ली व…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती