FLIGHT;बीच हवा में आया तूफान, दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग

नईदिल्ली, दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट हवा में जैसे ही आगे बढ़ी आसमान में हलचल मच गई. अचानक आए ओलों और तेज तूफान ने विमान को हिला कर रख दिया. प्लेन तेजी से डगमगाने लगा और यात्रियों की चीखें निकल पड़ीं. उस वक्त जहाज में मौजूद 227 लोगों को लगा कि उनकी जिंदगी यहीं खत्म हो जाएगी. लेकिन तभी पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी सिग्नल भेजा. इसके बाद जो हुआ वो हर किसी के लिए राहत लेकर आया.

इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 (VTIMD) दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी. रास्ते में अचानक खराब मौसम ने रास्ता रोक दिया. तेज ओले और तूफानी हवाओं की वजह से पायलट को फ्लाइट में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू की गई.

फ्लाइट ने आखिरकार 6:30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. फ्लाइट में सवार सभी 227 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. इंडिगो की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि केबिन क्रू ने सभी तय प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई.

उड़ान के बाद एयरक्राफ्ट ‘ग्राउंडेड’ घोषित
इंडिगो ने एक आधिकारी बयान में कहा कि घटना के बाद एयरलाइन ने प्लेन को “Aircraft On Ground” यानी AOG घोषित कर दिया है. इसका मतलब है कि विमान फिलहाल उड़ान के लायक नहीं है. अब इसकी तकनीकी जांच और ज़रूरी मेंटेनेंस किया जाएगा. जब तक निरीक्षण पूरा नहीं होता फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू नहीं हो सकेगा.

यात्रियों को ऐसे मिली राहत
फ्लाइट की लैंडिंग के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट की टीम तुरंत सक्रिय हो गई. यात्रियों को आराम और जरूरी सहायता मुहैया कराई गई. इंडिगो ने बताया कि यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी भलाई का पूरा ध्यान रखा गया. फ्लाइट दोबारा तभी उड़ सकेगी जब सुरक्षा जांच पूरी हो जाएगी.

  • Related Posts

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    RAIN; रविशंकर सागर परियोजना के तीनों बांध लबालब, गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी, महानादी में बाढ का खतरा

    रायपुर , रविशंकर सागर परियोजना के अंतर्गत आने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के दौर के चलते तीनों जलाशय गंगरेल , मुरूमसिल्ली व…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती