Rajasthan;राजस्थान पर किसका होगा ‘राज’, CM पद की रेस में ये 5 नाम

 नईदिल्ली, एजेंसी, राजस्थान में चुनाव परिणाम लगातार अपडेट हो रहे हैं और शुरुआती रुझानों में भाजपा की सरकार बनते दिख रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, राजस्थान में एक बार फिर रिवाज कायम है और सत्तारूढ़ पार्टी को करारी मात मिली है। भाजपा 114 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस बहुत से काफी पीछे सिर्फ 70 सीटों पर ही आगे है। ऐसे में भाजपा की सरकार बनना तय माना जा रहा है। राजस्थान में भाजपा ने बगैर किसी नेता का चेहरा आगे किए विधानसभा चुनाव लड़ा था, ऐसे में अब बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री पद के लिए इन नेताओं को चेहरा रेस में शामिल हो गया है।

बाबा बालकनाथ

राजस्थान की तिजारा सीट पर इस बार भाजपा ने सांसद बाबा बालकनाथ को मैदान में उतारा था। राजस्थान में बाबा बालक नाथ मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे है। एग्जिट पोल में भी बाबा बालक नाथ को 10 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया था। मुख्यमंत्री पद के लिए बाबा बालक नाथ भाजपा के लोकप्रिय चेहरा हो सकते हैं। बाबा बालक नाथ भी उसी नाथ संप्रदाय से जुड़े हैं, जिस नाथ संप्रदाय से सीएम योगी आदित्यनाथ आते हैं।

दीया कुमारी

साल 2003 से ही वसुंधरा राजे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा रही है, लेकिन इस बार भाजपा ने उनका चेहरा आगे नहीं किया था। अब उनके विकल्प के तौर पर जयपुर राजघराने की दीया कुमारी को देखा जा रहा है। दीया कुमारी को भी सांसद रहते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव मैदान में थी।

सीपी जोशी

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस में भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भी हैं। राजस्थान में भाजपा की जीत के लिए सीपी जोशी ने भी प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कड़ी मेहनत की है। सीपी जोशी भी मौजूदा सांसद हैं और भाजपा आलाकमान से नजदीकी के कारण सीएम पद की रेस में है।

गजेंद्र सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे

इसके अलावा मुख्यमंत्री पद की रेस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी शामिल है और मुख्यमंत्री पद का चेहरा न बनाए जाने के बावजूद वसुंधरा राजे मु्ख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    POLITICS; 2029 चुनाव से पहले सियाशी हलचल, कांग्रेस छोड़ेंगी विधायक सोफिया फिरदौस?, पिता मोहम्मद मोकीम का बड़ा दावा

    भुबनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कटक-बाराबती विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती