RAM MANDIR; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्सव में डूबा प्रदेश, मंत्री केदार कश्यप ने कहा-राम के चरण पड़े थे इसलिए बस्तर के जंगलों में कांटा नहीं मिलता

रायपुर,  अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले छत्तीसगढ़ का कोना-कोना उत्सव मना रहा है. इस बीच साय सरकार के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान राम का मंदिर पांच सौ वर्षों के बाद बन रहा है. ये सिर्फ़ अयोध्या का ही विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है. 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इसके लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है. इतिहास उठाकर देख लें तो छत्तीसगढ़ भी भगवान राम की गौरवान्वित करने वाली गाथाओं से जुड़ा है. ऐसे में पूरे राज्य में हर्ष और उल्लास का माहौल है. जगह-जगह रंगोली बनाई जा रही है. घर-घर से लोग निकल कर अक्षत चावल बांट रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांचा राम भी हैं. वन ग़मन क्षेत्र में रहकर उन्होंने यहां से बहुत कुछ सीखा भी है, और सिखाया भी है. भगवान राम जब तक अयोध्या में रहे उन्हें राजा राम कहा जाता था, लेकिन जब वह दण्डकारण्य में आए तब उन्हें वनवासी राम भी कहा गया. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहा गया.

मंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी भी जंगल चले जाइए, वहां कांटा मिलेगा. लेकिन बस्तर के जंगलों में कांटा नहीं मिलेगा. भगवान श्री राम के चरण वहां पड़े थे. ये हम लोगों के लिए सौभाग्य का विषय है. सुकमा में रामा राम मेला होता है, बड़ा आयोजन होता है. ऐतिहासिक दशहरा का पर्व मनाया जाता है. यह 75 दिनों तक चलता है. उत्सव का माहौल हर तरह है. भजन गाये जा रहे हैं. ख़ुशियां बांटी जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….