POLITICS; कांग्रेस नेता उमाशंकर बोले-पूर्व मंत्री चौबे के भाजपा प्रेम काे संज्ञान में लेकर कांग्रेस हाईकमान सख्त कार्यवाही करे

0 प्रदेश काग्रेस के बैनर और पोस्टर से रविन्द्र चौबे की बिदाई हो चुकी

जगदलपुर, बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित उमाशंकर शुक्ला ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चौबे के भाजपा प्रेम काे संज्ञान में लेकर कांग्रेस हाईकमान से तत्काल  कार्यवाही करने की मांग की है ।

उन्हाेने झीरम घटना को लेकर चौबे के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान रविन्द्र चौबे जिनका परिवर्तन यात्रा में आना तय था, तो फिर अचानक वे बस्तर न आकर दिल्ली क्यों चले गए ? जबकि झीरम हमले में काग्रेस के कई प्रथम पंक्ति के दिग्गज नेताओं की हत्या हो गई।

बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने जारी अपने बयन में कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही चाहे भले न हुई हो.? मगर प्रदेश काग्रेस के बैनर और पोस्टर से रविन्द्र चौबे की बिदाई हो चुकी है। प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के लिए प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा प्रकाशित बैनर पोस्टर में प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं के फोटाे उन प्रचार सामग्रियों में तो है। मगर इन पोस्टरों में वरिष्ठ नेता  रवींद्र चौबे को
कही कोई तब्बजो नहीं दिया गया। इससे लगता है की चौबे के तरकस से निकले शब्द भेदी अग्निबाण की चिंगारी राख के ढेर के नीचे अभी सुलग रही हैं, जो कभी भी हवा के झोखे के साथ सामने दिखाई दे सकती  जिससे बुझा समझा जा रहा है वो भी बुझी नहीं है।

उन्हाेने कहा कि प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आखिर पूर्व मंत्री चौबे को बता दिया की आदिवासी अध्यक्ष क्या होता है.? वह सरल और सहज हो सकता है मगर आत्मसम्मान पर अगर बात आई तो बर्दाश्त नहीं करता। उन्हाेने कहा कि चौबे का अंहकार,घमंड और महिमा मंडित करने की राजनीति ने आज उन्हे पार्टी के बैनर-पोस्टर से निकाल कर बाहर बैठा दिया। हालांकि अनुशासन हीनता के मामले में पार्टी के चाबुक ने मन में भय जरूर पैदा कर दिया है । चौबे द्वारा मंचों से दीपक वैज के लिए संबोधन में भाषा बदल गई है, और वे सम्मानजनक शब्दों का उपयोग करते दिखाई पड़ते हैं। 

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा