RELIGION; 25 जनवरी से 25 मार्च के बीच अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन कराने मंत्री बृजमोहन की घोषणा

रायपुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पहुँचे स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति मन्त्री बृजमोहन अग्रवाल ने महाराजबंध तालाब परिक्रमा पथ विकसित करने शीघ्र सर्वे करवाने के निर्देश दिये। साथ ही 25 जनवरी से 25 मार्च के बीच अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन करवाने की घोषणा की। रायपुर शहर में सभी आवासहीन गरीबों को पक्का मकान देने आश्वास्त किया एवं नागरिकों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दिलवाया।                               महामाया मन्दिर वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का शुभारम्भ करते हुए मन्त्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगले 10 दिनों में स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ आमजनों के लिये प्रारम्भ करवा दिया जायेगा। आयुष्मान योजना से अब बीपीएल वर्ग के लोगों को 10 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त होगा. उज्जवला योजना में पात्र सभी हितग्राहियों को गैस सिलेंडर अब 500 रूपये में मिलेगा. मोदी सरकार की गारंटी वाली सभी लोककल्याणकारी योजनाओं से हर गांव, शहर, गली, मोहल्ला के रहवासी पात्रता अनुरूप शत – प्रतिशत संख्या में प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे.

बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण – प्रतिष्ठा के बाद 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के पुण्यदायक दर्शन श्रद्धालुओं को करवाने की घोषणा की. रायपुर शहर में सभी पात्र आवासहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलवाएंगे. किसी भी गरीब नागरिक को  रायपुर शहर में बेघर नहीं किया जायेगा। उन्होंने नागरिकों से आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनवा लेने का अनुरोध किया एवं कहा कि मोदी सरकार की सभी गारंटी वाली केन्द्र सरकार की योजनाओं का पूर्ण वांछित लाभ प्राप्त करने आधार कार्ड अनिवार्य है। कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन महामाया मन्दिर वार्ड की पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा ने किया

ReplyForwardAdd reaction
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी