REPUBLIC DAY; कामधेनु विश्वविद्यालय में लहराया तिरंगा

दुर्ग, 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन एवं पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर 1 सी.जी.आर. एण्ड व्ही. रेजीमेंट  की एन.सी.सी. छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता के बाद सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह ने अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए विशेष महत्व रखता है, उन्होंने गणतंत्र दिवस के इतिहास के संबंध में अनेक रोचक जानकारियां महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ साझा की। साथ ही प्रथम गणतंत्र दिवस से लेकर इस गणतंत्र दिवस तक देश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई अभूतपूर्व प्रगति का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ की बकरी की प्रथम नस्ल *अंजोरी* के पंजीकरण की सफलता पर इससे संबद्ध समस्त वैज्ञानिकों की प्रशंसा की उन्होंने वर्तमान में उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं के योगदान की जानकारी दी साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से इस क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक होने का आव्हान किया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आर.के.सोनवणे, वित्त अधिकारी शशिकांत काले, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय डॉ.एस.के. तिवारी, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. संजय शाक्य, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ.जी.के.दत्ता, निदेशक शिक्षण डॉ.आर.सी.घोष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नीलू गुप्ता, निदेशक एनिमल बायोटेक्नोलॉजी सेंटर डॉ. एम.के.अवस्थी, निदेशक वन्य प्राणी संस्थान डॉ.एस.एल.अली, डॉ.के. मुखर्जी, 1 सी.जी.आर. एण्ड व्ही. रेजीमेंट एन.सी.सी. अंजोरा के कमांडिंग आफिसर कर्नल तुषार उपासनी, उपकुलसचिव डॉ.एम.के. गेंदले,  विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण/कर्मचारीगण एवं अध्यनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर