REPUBLIC DAY; गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी में, सीएम साय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री  केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ती, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मण्डावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले तथा विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भईया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर, विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर, विधायक श्रीमती लता उसेंडी कोण्डागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक श्रीमती भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चौतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आशाराम नेताम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

पॉवर कंपनी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन,अध्यक्ष पी.दयानंद करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया परिसर के खेल मैदान में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। पॉवर कम्पनीज के अध्यक्ष पी.दयानंद (आईएएस.) प्रातः 7.15 बजे ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में पावर कम्पनीज के प्रबंध निदेशकगण  मनोज खरे एवं एस.के.कटियार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने विद्युत कंपनियों के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर