REVIEW;विकास परियोजनाओं के कार्यों की गति करें तेज

*जिला प्रभारी सचिव महादेव कावरे ने  की विकास कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव, खैरागढ़ जिले के नव नियुक्त प्रभारी सचिव महादेव कावरे ने आज  जिले की  वस्तुस्थिति जानने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा  बैठक ली। बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने  पीपीटी के मध्यम से जिले की वस्तुस्थिति  से अवगत कराया। श्री वर्मा ने बताया कि जिले में विभागो के लिए सेटअप स्वीकृत हुए है, जिसमे एक से दो पद ही भरे हुए है बाकी रिक्त है। इसके अलावा कुछ विभाग राजनांदगांव से संचालित की जारी है। साथ ही कुछ विभाग की जिले में सेटअप ही नहीं है।

बैठक में  प्रभारी सचिव श्री कावरे ने सभी  जिला स्तरीय अधिकारियों  से बारी बारी से उनके विभाग द्वारा सचलित सभी  योजनाओं की बारीकी से  समीक्षा की। सर्वप्रथम उन्होंने महिला बाल विकास द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए  जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जो महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा  इस योजना की प्रदेश भर में शुरुआत की गई। जिसका क्रियान्वयन जिले में सही ढंग से हो।

  इस दौरान उन्होंने सेक्टर सुपरवाइजर को फील्ड में रहने एवम आंगनबाड़ी केंद्रों को समय में खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से केंद्र शासन की जल जीवन  स्कीम की समीक्षा करते हुए जिले में नल कनेक्शन के प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार  प्रभारी सचिव श्री कावरे ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं रुके कार्यों की मौजूदा स्थिति को जानते हुए समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जारी विकास परियोजनाओं के कार्यों  की गति तेज करने के लिए कहा और गति तेज करने के लिए आने वाली रुकावटों के कारण भी जाने। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल बंसल, वनमंडलाधिकारी  श्रीमती पुष्पलता टंडन, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; वायु और भूजल प्रदूषण को लेकर जनसुनवाई में श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज के प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध

    रायपुर, राजधानी से लगे औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की ग्राम पंचायत सोंडरा में प्रस्तावित श्रीराम ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्लांट की पर्यावरणीय जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट का शांतिपूर्ण ढंग से जमकर…

    TRANSFER;  राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर

    रायपुर, राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदाराें को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश आज राजस्व विभाग ने…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी