RMC;पाइपलाइन में लीकेज, राजधानी के दो लाख घरों में 6 और 7 मार्च को नहीं आएगा पानी

रायपुर, राजधानी रायपुर के लगभग दो लाख से अधिक घरों के लिए छह मार्च की शाम और सात मार्च की सुबह पानी की सप्लाई बंद रहेगी। रायपुर नगर निगम द्वारा पाइप लाईन सुधार के लिए 14 घंटे का शटडाउन लिया गया है। बतादें कि शहर के लगभग 40 से 45 वार्डों में सप्लाई करने वाले इंटेकवेल की पाइप लाइन में लीकेज आ गया है। यह लीकेज बीते कई दिनों से था, लेकिन इसकी पुष्टी नहीं हो पा रही थी।

भाटागांव में इंटेकवेल के पास ही लीकेज की पुष्टी होने के बाद अब बुधवार को 20 फीट की खोदाई कर जमीन में गड़े पाइप लाइन को ठीक किया जाएगा। छह मार्च बुधवार की सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद यह मरम्मत कार्य शुरू होगा। इस वजह से सात मार्च गुरुवार की सुबह भी आंशिक रूप से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

30 टंकियों में नहीं पहुंचेगा पानी

इस मरम्मत कार्य के चलते इंटेकवेल के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट से भरी जाने वाली शहर की 30 पानी टंकियों में पानी नहीं पहुंच पाएगा। इस कारण से भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी डी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया और देवेन्द्र नगर क्षेत्र में आने वाली पानी टंकियों से सप्लाई बंद रहेगी। बतादें कि 1400 एमएम व्यास की एचएस रा वाटर पाईप लाइन जो कि खारून के पास मौजूद इंटेकवेल से भांटागांव फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाती है, यह लीकेज हुई है।

छह मार्च की सुबह मिलेगा पानी

छह मार्च की सुबह हर दिन की तहर सभी पानी टंकियाें से भरपूर मात्रा में सप्लाई होगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहरवासी भी अपने-अपने घरों में भी पानी का स्टाक करके रखें। हालांकि निगम द्वारा टैंकरों की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। निगम मुख्यालय में मौजूद पचपन और सभी जोनों में मौजूद एक, दो टैंकर पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे। जिन्हें आवश्यकता अनुसार मोहल्लों में भेजा जाएगा। पानी टैंकरों को जल उपलब्ध कराने वाले देवेंद्र नगर नलजल घर को भी सूचना दे दी गई है।निगम मुख्यालय और सभी जोनों में भी जल से संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को इस संबंध में जानकारी प्रदान कर दी गई।

नगर निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेंद्र ने कहा, 1400 एमएम व्यास की एचएस रा वाटर पाईप लाईन, जो कि खारून के पास मौजूद इंटेकवेल से भांटागांव फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाती इसमें लीकेज के समस्या आई है। इसका मरम्मत कार्य बुधवार की सुबह पानी की सप्लाई के बाद से किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC; जमीन नियमितीकरण के खेल में बड़ी कार्रवाई, नगर निगमा के चार अधिकारी निलंबित

    रायपुर, नगर निगम रायपुर में सामने आए 100 करोड़ से अधिक के कथित भ्रष्टाचार मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। इस पूरे प्रकरण में अब बड़ी…

    TRAFFIC; खारुन ब्रिज पर आज से फिर आवाजाही शुरू, 16 दिन में मरम्मत कार्य पूरा

    रायपुर. खारुन नदी के पुराने ब्रिज की मरम्मत का काम रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया. हालांकि इसे 30 दिन में पूरा करने का समय दिया गया था.…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……