RMC; नगर निगम का काम मोदी के सिद्धांत के विपरीत,नाली की सफाई में क्षतिग्रस्त हुई सडक

रायपुर, ‘एक कदम आप बढ़ो- सरकार दो कदम आगे बढ़ेगी, ये कथन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का है। कल ही अपने गुजरात दौरे पर भारी जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने उपरोक्त कथन व्यक्त किया था, पर इसका असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निगम प्रशासन पर बिल्कुल उल्टा पड़ने लगा है।

नगर के रानी दुर्गावती वार्ड में पिछले दो दिन से नाली के सफाई के लिए भारी भरकम जेसीबी मशीन से कराया गया परिणाम स्वरूप नेशनल हाईवे की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। अब लोग ये नहीं समझ पा रहे है कि नगर निगम का कार्य ही स्तर विहीन है या भारी भरकम जेसीबी मशीन में ही खराबी है। नेशनल हाईवे से लगा विशाल नगर के आवाम को आने जाने में ही इतनी दिक्कत होने लगा है कि वे सोच में पड़ गए है कि अबवे अपनी गुहार किससे लगाए?, अगर निगम की कार्यशैली में स्तर विहीन है,  विभिन्न कार्य स्तरहीन हो रहा है तो महापौर को तत्काल नजर रखने की जरूरत है या भारी भरकम जेसीबी मशीन हाइवे को बरदास्त करने की क्षमता नहीं है। ऐसे में भारी भरकम जेसीबी मशीन से नालियों की सफाई करना बंद किया जाना चाहिए और नाली सफाई के लिए छोटी मशीन से साफ कराया जाना चाहिए़ ताकि अवाम को तकलीफ ना झेलना पड़े।

मजेदार बात ये है कि इस वार्ड की पार्षद डॉक्टर अनामिका सिंह है। नाम न छापने की शर्त पर एक सज्जन ने बताया कि डॉ अनामिका सिंह छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के रिश्तेदार है अब इतनी बड़े ओहदा के रिश्तेदार की वार्ड की स्थिति की ये हालत है तो बाकी वार्डो की स्थिति की कल्पना सहज ही किया जा सकता है। 



  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

    बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा