RMC; नगर निगम में 11 अफसरों का ट्रांसफर, गजाराम एवं संस्कार शर्मा को उद्यान की जिम्मेदारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर निगम मुख्यालय और अलग-अलग जोनों में पदस्थ 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इनमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

कार्यपालन अभियंताओं की बदली जिम्मेदारी

आदेश के मुताबिक मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 5 में कार्यरत कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन क्रमांक 6 से स्थानांतरित कर जोन क्रमांक 10 भेजा गया है। वहीं जोन क्रमांक 10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहायक अभियंताओं की भी नई पोस्टिंग

जोन क्रमांक 7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन क्रमांक 8 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 4 में कार्यरत सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। दीपक देवांगन को मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मुख्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन क्रमांक 4 भेजा गया है। सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को मुख्यालय से महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में करोड़ों की गड़बड़ी, चार अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

    जगदलपुर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बस्तर के बीजापुर जिले में सड़कों के निर्माण में अनियमितता और करोड़ों रुपए की गड़बड़ी के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

    MINING; प्रतिबंध के बाद भी प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ जारी है रेत का अवैध उत्खनन, 10 अक्टूबर से खुलेंगे रेत घाट

    रायपुर, जिले में प्रशासन का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी बानगी देखनी हो तो आरंग के कुरूद स्थित महानदी तट चले आइए। शनिवार देर रात खनिज विभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात