रायपुर, ‘एक कदम आप बढ़ो- सरकार दो कदम आगे बढ़ेगी, ये कथन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का है। कल ही अपने गुजरात दौरे पर भारी जन समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने उपरोक्त कथन व्यक्त किया था, पर इसका असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निगम प्रशासन पर बिल्कुल उल्टा पड़ने लगा है।
नगर के रानी दुर्गावती वार्ड में पिछले दो दिन से नाली के सफाई के लिए भारी भरकम जेसीबी मशीन से कराया गया परिणाम स्वरूप नेशनल हाईवे की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। अब लोग ये नहीं समझ पा रहे है कि नगर निगम का कार्य ही स्तर विहीन है या भारी भरकम जेसीबी मशीन में ही खराबी है। नेशनल हाईवे से लगा विशाल नगर के आवाम को आने जाने में ही इतनी दिक्कत होने लगा है कि वे सोच में पड़ गए है कि अबवे अपनी गुहार किससे लगाए?, अगर निगम की कार्यशैली में स्तर विहीन है, विभिन्न कार्य स्तरहीन हो रहा है तो महापौर को तत्काल नजर रखने की जरूरत है या भारी भरकम जेसीबी मशीन हाइवे को बरदास्त करने की क्षमता नहीं है। ऐसे में भारी भरकम जेसीबी मशीन से नालियों की सफाई करना बंद किया जाना चाहिए और नाली सफाई के लिए छोटी मशीन से साफ कराया जाना चाहिए़ ताकि अवाम को तकलीफ ना झेलना पड़े।
मजेदार बात ये है कि इस वार्ड की पार्षद डॉक्टर अनामिका सिंह है। नाम न छापने की शर्त पर एक सज्जन ने बताया कि डॉ अनामिका सिंह छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के रिश्तेदार है अब इतनी बड़े ओहदा के रिश्तेदार की वार्ड की स्थिति की ये हालत है तो बाकी वार्डो की स्थिति की कल्पना सहज ही किया जा सकता है।







