0 होलीक्रॉस स्कूल कापा ने सम्पूर्ण बकाया तत्काल पटाया
रायपुर, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा लगातार सख्ती से बकाया राजस्व वसूली की जा रही है और बकाया अदा नहीं करने पर बड़े बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
इसी क्रम में आज नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम ने होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार द्वारा 34 लाख रूपये का बकाया रायपुर नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल होलीक्रॉस स्कूल बैरन बाजार परिसर गेट को ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की.
इसके बाद होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर द्वारा 24 लाख रूपये का बकाया रायपुर नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर के परिसर गेट को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया. नगर निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होलीक्रॉस स्कूल कांपा द्वारा तत्काल रायपुर नगर निगम को अपना सम्पूर्ण बकाया अदा कर दिया गया है. यह कार्रवाई जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी की अगुवाई और आईटी एक्सपर्ट रंजीत रंजन, जोन सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू की उपस्थिति में की गाई.







