RMC; नगर निगम के कई वार्डों के हिस्से इधर-उधर,वार्डों की संख्या और नामों में कोई बदलाव नहीं

0 नगर निगम के 70 वार्डों के नए परिसीमन का आज प्रकाशन

रायपुर, नगर निगम के 70 वार्डों के नए परिसीमन का आज प्रकाशन हुआ। इसमें कई वार्डों में जनसंख्या संतुलन के लिए हिस्से हटाए गए। नए परिसीमन में  रायपुर ग्रामीण की जनसंख्या पर फोकस किया गया। वार्डों की संख्या और नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। महापौर एजाज ढेबर ने परिसीमन को राजनीति से प्रेरित बताया तो नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे कहा कि कई वार्डों की सीमाओं में अनावश्यक बदलाव हुआ है।

नए परिसीमन का प्रकाशन 15 जुलाई तक किया जाना था पर निर्धारित तिथि से 10 दिन विलंब से प्रकाशन हुआ। नए परिसीमन के दावा आपत्ति के लिए समय दिया जाएगा। वहीं नए परिसीमन को लेकर नगर निगम में पक्ष और विपक्ष आमने समाने आ गए हैं। महापौर एजाज ढेबर ने परिसीमन को लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वार्ड परिसीमन राजनीति से प्रेरित होकर किया गया है। कई पार्षदों के वार्डों को खत्म कर दिया गया है।

महापौर ढेबर ने कहा कि नए परिसीमन में एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी के वार्ड को विलोपित कर दिया गया है. वही विलोपित वार्ड क्रमांक 35 का नाम पंडित रविशंकर शुक्ला को वार्ड 51 को दिया गया है. दो नये वार्डों का निर्माण हुआ है, जिसमें मोवा, सड्डू और आमासिवनी को मिलाकर एक और दूसरा वीआईपी चौक करेंसी टावर, गौरव गार्डन, सिल्वर स्प्रिंग छोकरा नाला ऐश्वर्या अंपायर के क्षेत्र शामिल है. दावा आपत्ति के लिए पार्षदों को सात दिन का समय दिया गया है.

परिसीमन में गड़बड़ी होने पर महापौर ढेबर ने कोर्ट तक जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद दल की बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। महापौर और एमआईसी के सदस्यों ने कहा है कि अब यह परिसीमन जनता के लिए परेशानी का सबब बनने वाला है। लोगों को अपने वार्ड का नाम बदलवाने और आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए चक्कर काटना पड़ेगा, लोग बेवजह परेशान होंगे। वार्ड के नंबर बदलने से भी शहर के 20 लाख लोग प्रभावित होंगे और उनके पते पर इसका असर होगा क्योंकि उन्हें अपने आधार कार्ड और सभी मूल दस्तावेजों में पता भी चेंज करवाना होगा।बता दें कि पांच महीने बाद रायपुर नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले है और ऐसे में दो वार्ड विलोपित किए गए और दो नए बनाए गए, यह पार्षदों के सामने एक नई चुनौती होगी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    कृषि मंत्री राम विचार नेताम से सर्व आदिवासी समाज एवं पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले के सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं ग्राम पंचायत टेमरी पलारी के प्रतिनिधिमंडल ने नवा रायपर पहुंचकर कृषि एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम…

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…