RMC; राजधानी के 4 कोचिंग संस्थानों में मिली गंभीर खामियां, लखनऊ कांड के बाद नगर निगम ने जांच कर दिया अल्टीमेटम

रायपुर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर 23 और 24 जून 2026 को दो दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के 7 प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रवेश और निकास व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, फायर एनओसी, अग्निशामक यंत्र, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा, सीढ़ियों की सुरक्षा, क्षमता अनुरूप संचालन और अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।निरीक्षण में अनअकादमी, विद्यापीठ और एलन में अधिकांश आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गईं। हालांकि, कुछ संस्थानों में वेंटिलेशन एवं क्षमता अनुरूप संचालन के संबंध में सुधारात्मक सुझाव दिए गए हैं।

इन कोचिंग संस्थानों में मिली गंभीर खामियां

वहीं अकादजा, आरसीसी अकादमी, आभा लाइब्रेरी और टुटेजा अकादमी में विभिन्न सुरक्षा मानकों से संबंधित गंभीर कमियां पाई गईं। इन संस्थानों में फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास, पर्याप्त वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया। अग्निशमन विभाग ने गंभीर कमियां पाए जाने वाले संस्थानों के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर सभी जरूरी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित जोन अधिकारियों को भवन अनुमति, बीसीसी, स्वीकृत क्षमता, पार्किंग और अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रायपुर नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित संस्थानों का पुनः निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; शास्त्री मार्केट रायपुर में माप-बाट की जांच, 6 प्रकरणों में 20 हजार का जुर्माना,व्यापारियों को सत्यापन-मुद्रांकन के निर्देश

    0 कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई रायपुर, कलेक्टर जनदर्शन में शास्त्री मार्केट रायपुर विक्रेताओं के खिलाफ कांटा मारने की जमकर…

    SUSPEND; कलेक्टर परिसर में शराबखोरी पर आबकारी अमले के दो कर्मचारी निलंबित

    राजनांदगांव, खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों के कथित शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’