RMC; रायपुर नगर निगम का बजट 30 मार्च को, प्रस्तावों पर हुई चर्चा, नए विकास कार्यों को हरी झंडी

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर का बजट 30 मार्च को आएगा। सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन के सभागार में निगम की सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभापति सूर्यकान्त राठौड़ की अध्यक्षता में निर्धारित 17 एजेंडों पर चर्चा और विचार – विमर्श किया जाएगा। प्रारंभ में सामान्य सभा में विगत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी। प्रश्नकाल के लिए एक घंटे की अवधि निर्धारित की गई है। इसके बाद महापौर मीनल चौबे निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगी और निगम बजट पर अभिभाषण होगा। 17 नियत एजेंडों में नगर विकास कार्यों, नामकरण सहित अन्य सम्मिलित प्रस्तावों पर चर्चा और विचार- विमर्श किया जाएगा।

बजट प्रस्तावों पर चर्चा

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल बैठक हुई। इस अवसर पर 21 निर्धारित एजेंडों पर चर्चा की गई और एजेंडावार आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एमआईसी ने निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की अनुशंसा कर नियमानुसार निगम सामान्य सभा की बैठक में चर्चा के लिए विचार रखने के निर्देश दिए। महापौर चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य सहित अपर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंता, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारी उपिस्थत रहे।

कई योजनाओं को मिली स्वीकृ​ति

बैठक में 84 नवीन निराश्रित पेंशन योजना और 24 नए राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना प्रकरणों को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही शहीद मेजर यशवंत गोविंद गोरे एवं मेजर सत्य प्रदीप दत्ता की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के प्रस्ताव को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक रोड एवं उद्यानों के विकास व संधारण हेतु हरित रायपुर अभियान के तहत ईओआई जारी किये जाने की स्वीकृति दी गई।

विकास कार्यों को हरी झंडी

नगरोत्थान योजना अंतर्गत 10 करोड की लागत से 18 प्रमुख रोड जंक्शन के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। यातायात सुगमता के लिए 28 चौक- चौराहों के चौड़ीकरण व विकास किया जाएगा। विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 51 अंतर्गत लाभांडी से छोकरा नाला तक नाला निर्माण के लिए 2 करोड़ 4 लाख 82 हजार 580 रुपए की निविदा को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा जोन 7 अंतर्गत पुलिस कमिश्नरेट उपायुक्त पश्चिम कार्यालय के संचालन हेतु स्वीकृति दे दी है। खालसा स्कूल के सामने से वर्ष 2016 में हटाए गए 69 दुकानदारों को किस्टल आर्केड के सामने की भूमि में व्यवस्थापन किए जाने का निर्णय लिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर