ACTION; राजधानी में बेजा कब्जा का खेल, 2 बोरिंग मशीन और 4 वाहन जब्त

0 अवैध प्लाटिंग और तलाब पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

रायपुर. रायपुर जिले में प्रशासन ने बुधवार को राजधानी में अवैध प्लाटिंग और तालाब में किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है. पहली कार्रवाई धरसीवां तहसील के परसुलीडीह ग्राम में अवैध प्लॉटिंग में हो रहे बोरिंग कार्य पर किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई पचपेड़ी नाका क्षेत्र के टिकरापारा में की गई, जहां एक सरकारी तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा था.

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में मंगलवार को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था. मौके पर धरसीवां तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए. जब्त वाहनों को विधानसभा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है.

टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर मलबा डालकर अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी. जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर मलबा हटाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया. यह कार्रवाई राजस्व और नगर निगरम की संयुक्त टीम ने की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि और जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वन अधिकार पत्रों की अनियमितताओं की जांच के लिए बनी जिला स्तरीय समिति,सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

    बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में वन अधिकार पत्रों में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर…

    RMC;शहरवासियों की शिकायत पर संजय श्रीवास्तव भी उतरे सडक पर, चौराहों का निरीक्षण कर बोले- विकास कार्य से आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों के साथ रायपुर शहर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण कर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’