RMC; सम्पतिकर भुगतान करने 15 अप्रैल 2023 तक विशेष छूट, बकायादारों से वसूली करने अभियान तेज

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के अनुरोध पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस वर्ष 2022-23 में भी सम्पतिकर एवं विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 में 15 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए इस हेतु अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2023 निर्धारित करने के निर्देश दिये हैं.

उल्लेखनीय है कि गत वर्षों  में भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा महामारी कोविड -19 को दृष्टिगत रखते हुए सम्पतिकर एवं विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च में विशेष छूट प्रदान करते हुए अतिरिक्त अवसर दिया गया था. महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों के समस्त सम्पतिकरदाता नागरिकों की ओर से सम्पतिकर एवं विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च में 15 दिवस की विशेष छूट प्रदान करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया को हार्दिक धन्यवाद दिया है.

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निकायों को निर्देशित किया है कि निकाय कार्यालय में आकर नागरिकों द्वारा सम्पतिकर के भुगतान की स्थिति में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः कराया जाये. फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकाय के कर्मचारियों द्वारा घर -घर जाकर सम्पतिकर की वसूली की जाये तथा नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान हेतु प्रोत्साहित किया जाये. नगर निगम आयुक्त ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों, समस्त सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों, मोहरिर्रो  सहित सम्पूर्ण राजस्व विभाग अमले को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश का पालन करते हुए रायपुर नगर पालिक निगम के सभी बड़े बकायादारों से सम्पूर्ण बकाया राशि की सख्तीपूर्वक वसूली करने नगर निगम के सभी 10 जोनों एवं समस्त 70 वार्डों में अभियान तेज करने के निर्देश दिये हैं.

  • Related Posts

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    0 वैज्ञानिक शाखाकर्तन से गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर जोर, बस्तर में नए फड खोले गए  रायपुर, तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 को लेकर समूचे छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की…

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर