RMC;राजधानी में अवैध ठेला-गुमटियों की बाढ;संतोषी नगर चौक से शुभम मार्ट तक अवैध कब्जों को हटाया

0 लाखे नगर से रायपुरा तक सडक को कब्जा मुक्त कराया, अवैध सीढी को तोडा गया

रायपुर, नगर निगम रायपुर के नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न मार्गो में किये गये अवैध कब्जों को हटाकर सुगम यातायात कायम करने अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने संतोषी नगर चैक से लेकर शुभम के मार्ट बोरिया मार्ग तक मार्ग के दोनो ओर सडक के अवैध कब्जो को हटाने अभियान चलाया एवं यातायात को सुगम बनाने कार्यवाही की । इस दौरान लगभग 7 – 8 ठेले गुमटियों को सडक सीमा से हटाकर यातायात व्यवस्थित किया गया। दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने प्रचार हेतु लगाये गये विज्ञापन बोर्ड हटाने की कार्यवाही की गई।

 इसी प्रकार नगर निवेश जोन 5 की टीम ने लाखे नगर चौक से लेकर रायपुरा मुख्य मार्ग तक अभियान चलाकर सडक को अवैध कब्जो से मुक्त किया एवं सडक पर रखे दुकानदारों के विज्ञापन- प्रचार बोर्डो को जप्त करने एवं सडक पर कब्जा करके व्यवसाय कर रहे अवैध ठेलो गुमटियों को हटाकर यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया। संबंधित पुलिस थाना बल की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई। आगे भी विभिन्न मार्गो में अवैध कब्जे हटाने अभियान सतत जारी रहेगा ।

माघव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर निर्माणाधीन भवन में भवन स्वामी द्वारा नगर निवेश विभाग की बिना अनुमति सीढी का अतिरिक्त निर्माण कार्य किये जाने की शिकायत सही मिली । इस पर नगर निवेश विभाग की टीम ने थ्रीडी से सीढी का बिना अनुमति किया गया अतिरिक्त निर्माण तोडकर हटाने की कार्यवाही की।

नोटिस के बाद मैग्नेटो माल एवं सयाजी होटल प्रबंधन ने की आरडब्ल्यूएच पिट की सफाई                               नगर निवेश मुख्यालय उड़नदस्ता एवं सभी 10 जोनों की नगर निवेश विभाग की टीमों के अभियंताओं द्वारा विभिन्न आवासीय परिसरों, बिल्डरों के अपार्टमेंट परिसरों, व्यवसायिक संस्थानों में भूजल संरक्षण की दृष्टि से रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निरीक्षण कर कमियाँ होने पर सम्बंधित को नोटिस जारी कर प्रणाली में आवश्यक सुधार करने निर्देश दिये जा रहे हैँ. विगत दिवस जोन क्षेत्र के तहत मैग्नेटो माल और सयाजी होटल परिसर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निरीक्षण कर कमी होने पर प्रबंधकों को नोटिस जारी कर प्रणाली में आवश्यक सुधार करने निर्देशित किया गया। इस पर सयाजी होटल और मैग्नेटो माल के प्रबंधन द्वारा अपने परिसर में रैन वाटर हार्वेस्टिंग पिट की सफाई करवाई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; अफसर ने किया शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र

    महासमुंद, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) उपसंभाग क्रमांक-1, रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पुराने कार्यालय भवन एवं शासकीय भूमि…

    NOTICE; लापरवाही बरतने पर 5 ठेकेदारों को नोटिस,समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    0 कलेक्टर लंगेह ने की जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा महासमुंद, कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन विनय कुमार लगेंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र