COAL MAFIA; कोयला खदान के दो ट्रांसपोर्टर गुटों में गैंगवॉर,रोहित जायसवाल को उतारा मौत के घाट…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर दो ट्रांसपोर्टर गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया, और पुलिस के खिलाफ भी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी रात के समय मौके पर पहुंचे और उनके साथ-साथ कई अन्य थानों के प्रभारी व स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL सरायपाली बुडबुड कोयला खदान की है.

जानकारी के अनुसार, रोशन सिंह ठाकुर के गुट और मृतक रोहित जायसवाल के गुट के बीच बुड़बुड़ कोयला खदान को लेकर लंबे समय से विवाद था, जो बीती रात गैंगवार में बदल गई. इस घटना में रोशन सिंह ठाकुर के गुट के लोगों ने रोहित जायसवाल को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

मृतक के भाई का आरोप-पुलिस के संरक्षण में हत्या

मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से उनका विवाद चल रहा था. इसकी शिकायत पाली थाना पुलिस से भी की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण यह घटना हुई. मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई रोहित की हत्या थाना प्रभारी के संरक्षण में की गई है. इसके अलावा, मृतक के भाई ने एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस हत्या में एरिया सब मैनेजर रोशन सिंह का भी हाथ है , जो रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयला हेरा-फेरी का काम करता था.फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

  • Related Posts

    BCI; ‘चुनकर आया हूं, नहीं दूंगा इस्‍तीफा…’, बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा का व‍िरोध कर रहे वकीलों को जवाब

    नईदिल्ली, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ चल रहा विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कई जगहों पर वकीलों की तरफ…

    HC; एनडीपीएस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, DGP को नोटिस जारी…

     बिलासपुर, एनडीपीएस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने डीजीपी को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब प्रस्तुत करने के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार