CRIME;प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, शादी से पहले गर्भवती हुई युवती तो फरार हो गया

रायपुर\महासमुंद, प्यार, विश्वास और शादी का वादा किया लेकिन हकीकत में मिला धोखा, दर्द और बेबसी। इस आरोपी को महासमुंद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलबाजार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और जब उसने अपनी 8 महीने की संतान के साथ न्याय की गुहार लगाई, तो वह फरार हो गया। अब पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार, गोलबाजार थाने में पीड़िता ने 1 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर 2023 की रात 11:30 बजे आरोपी पद्मलोचन जगत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वर्तमान में पीड़िता का आठ माह का बच्चा है। शिकायत के बाद गोलबाजार पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भादवि के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसके संभावित मोबाइल नंबर और IMEI की लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से निकाली और विभिन्न ठिकानों पर तलाश की, जिसके बाद पुलिस ने महासमुंद जिले के बसना थाना के पठियापाली गांव से आरोपी पद्मलोचन जगत को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    BCI; ‘चुनकर आया हूं, नहीं दूंगा इस्‍तीफा…’, बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा का व‍िरोध कर रहे वकीलों को जवाब

    नईदिल्ली, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ चल रहा विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कई जगहों पर वकीलों की तरफ…

    HC; एनडीपीएस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, DGP को नोटिस जारी…

     बिलासपुर, एनडीपीएस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने डीजीपी को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब प्रस्तुत करने के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार