RPF ने पकड़ा 50 से 60 लाख का सोना; जनशताब्दी एक्सप्रेस से जा रहे थे आरोपी

दुर्ग, आरपीएफ पोस्ट ने 50 लाख 3 हजार रूपए का सोना जनशताब्दी एक्सप्रेस से जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 12.30 बजे निरीक्षक एसके सिन्हा, उप निरीक्षक सनातन थानापति, सउनि आर.जी.राय, प्रधान आरक्षक एन.के.राजपूत एवं प्रधान आरक्षक ए.एन.सोनवानी रेसुब पोस्ट दुर्ग, निरीक्षक बी.सी.मण्डल एस.आई.बी./रेसुब/दुर्ग के साथ रेलवे स्टेशन दुर्ग में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग कर रहे थे.

इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म नं. 02 पर गाडी सं. 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्स. के कोच डी-5 से दो व्यक्तियों 1. हरप्रीत सिंह उर्फ बबलू पिता प्रेम सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन 60 सुल्तानविंड़ रोड, पार्क के पास कोट कर्नेल सिंह, थाना सुल्तानविंड़, जिला अमृतसर (पंजाब) 2. सुरिंदर पाल सिंह पिता प्रेम सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन 60 सुल्तानविंड़ रोड, पार्क के पास कोट कर्नेल सिंह, थाना सुल्तानविंड़, जिला अमृतसर (पंजाब) के पास रखे लाल रंग की एक ट्रॉली बैग को मौजूद गवाहों के समक्ष चेक करने पर उसमें सोने से बना हआ आभूषण (लगभग 01 किलो सोना से बने हुए अंगूठी, ब्रेरसलेट, नाक की फुल्ली, कान की बाली इत्यादि की अनुमानित कीमत लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रूपये) एवं इमिटेशन ज्वेलरी जैसे नाक की फुल्ली, कान का टाप्स अनुमानित कीमत 3000/- (तीन हजार रूपये) कुल कीमत 50,03000/- (पचास लाख, तीन हजार रूपये) मिला जिसके संबंध में उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात/बिल पेश नहीं कर सके. लल्लूराम को मिली जानकारी के मुताबिक तब निरीक्षक एस के सिन्हा द्वारा मौजूद गवाहों के समक्ष जप्ती पत्र तैयार कर उक्त संपत्ति को जप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु भूपेन्द्र कुमार गोटी, सहायक आयुक्त,राज्यकर,जीएसटी जिला नोडल, दुर्ग (छग) को सुपुर्द किया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…