PADDY; अब तक 60.88 लाख मी. टन धान की खरीदी,16 लाख किसान धान बेचने लाइन में

0 किसानों को 13 हजार 615 करोड़ रुपये हुए जारी,11.51 लाख किसानों ने अपनी फसल बेची

रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान बेहद धीमी गति से चल रहा है। अब तक राज्य में 60.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। करीब 11.51 लाख से ज्यादा किसानों ने अपनी फसल बेची है,जबकि धान खरीदी के लिए अब मात्र 20- 22 दिन का समय बचा है। 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी की जाएगी। करीब 16 लाख किसान धान बेचने के लिए अपनी टोकन और बारी का इंतजार कर रहे है। ऐसे में आने वाले दिनों में धान खरीदी के लिए समितियों में मारा-मारी होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

मार्कफेड ने किसानों को पेमेंट के तौर पर 13,615 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस साल 27.43 लाख से ज्यादा किसानों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 14 नवंबर को धान खरीदी शुरू होने के बाद से किसान टोकन तुंहर ऐप के जरिए टोकन कटाने ऐडी-चोटी का जोर लगा रहे है। हफ्ते में पांच दिन ही धान खरीदी होती है। इसलिए अगले 20-22 दिनों में धान खरीदी के भागदौड तेज होना तय है। सरकार ने 1.60 लाख मी.टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर को धान की खरीदी शुरू हुई थी, और अब तक 60.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है. 11.51 लाख से ज्यादा किसानों ने अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा है. करीब 16 लाख किसान अभी धान नहीं बेच पाए है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा