RTO;छत्‍तीसगढ़ की सड़कों से एक लाख वाहन गायब, परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को जारी किया नोटिस

 रायपुर, छत्तीसगढ़ का परिवहन विभाग इन दिनों 300 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स नहीं देने वाले एक लाख से अधिक गायब वाहनों की तलाश कर रहा है। इनमें रायपुर जिले की 35,000 से अधिक वाहन है। वाहनों के मालिकों को उनके घर के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 10 हजार से अधिक वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीने भर का समय दिया गया है।

समय बीतने पर वाहनों को काली सूची में डाल दिया जाएगा।गायब वाहनों की तलाश करने सभी जिलों और चेक पोस्ट में अभियान चलाया जाएगा। पकडे़ जाने पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। जुर्माना सहित बकाया राशि जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। अन्य वाहनों को चिन्हांकित कर इसे सभी जिला आरटीओ से भेजा जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीनेभर का समय दिया गया है। इसके बाद भी नहीं आने पर वाहनों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि प्रदेश भर से लापता हुए करीब एक लाख सभी प्रकार के वाहनों के मालिक के मूल पते बदल जाने से उन पर बकाया 300 करोड़ का टैक्स वसूलने में काफी दिक्कत हो रही है।आशंका जताई जा रही है कि पुरानी वाहनों का उपयोग फैक्ट्रियों और अन्य स्थानों में किया जा रहा है।पंजीयन की अवधि समाप्त होने के बाद भी उनका उपयोग किया जा रहा है,हालांकि इसमें से अधिकांश के कबाड़ में तब्दील होने की संभावना जताई है।वहीं हजारों वाहन काटकर बेचे जा चुके है।

बैंकों और थानों को भेजेंगे सूची

विभागीय अधिकारियों ने बकाया टैक्स नहीं देने वाले वाहनों की तलाश करने के लिए बैंक-बीमा और पुलिस थानों को सूची भेजी है।इसकी जानकारी मिलने के बाद उन वाहनों को चिन्हांकित कर पंजीयन निरस्त किया जाएगा।साथ ही उन वाहनों को कालातीत माना जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…