SATTA;महादेव एप के पैनल आपरेटर नीतीश दीवान की रिमांड तीन दिन बढी,नहीं आए 13 आरोपी

रायपुर, आनलाइन महादेव सट्टा एप मामले में ईडी की हिरासत के बाद तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए नीतीश दीवान को फिर से तीन दिन ईडी की रिमांड पर रहना होगा। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने सोमवार को यह आदेश दिया।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा. सौरभ पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी को ईडी की गिरफ्त में आए भिलाई के वैशाली नगर निवासी महादेव एप के पैनल आपरेटर नीतिश दीवान की आठ दिन की रिमांड खत्म होने पर बीते शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया गया था। न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के अवकाश पर होने से उनकी अनुपस्थिति में न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने सुनवाई करते हुए दीवान को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। सोमवार को फिर से नीतीश को जेल से कोर्ट में लाकर पेश किया गया, जहां न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ईडी के आवेदन पर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मंजूर कर लिया। अब बुधवार को नीतीश को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

13 आरोपी नहीं आए

सट्टेबाजी के मामले में आरोपित बनाए गए 13 आरोपितों को विशेष कोर्ट ने नोटिस जारी कर शनिवार और सोमवार को कोर्ट में पेश होने को कहा था। इसमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, सहयोगी रवि उप्पल, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी, रोहित गुलाटी, अनिल अग्रवाल, शुभम सोनी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं, लेकिन एक भी आरोपित कोर्ट में पेश नहीं हुए, लिहाजा सभी को दोबारा नोटिस जारी कर छह अप्रैल को हाजिर होने को कहा गया है। ईडी की टीम ने इस केस में पीएमएलए 2002 के तहत तलाशी के दौरान कुल चल संपत्ति 572.41 करोड़ रुपये जब्त किए हैं, वहीं 142.86 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इस मामले में अभियोजन ने दो शिकायतें 20 अक्टूबर, 2023 और एक जनवरी 2024 को दर्ज की थी। अब तक नौ आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…