SATTA; मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्टर साहिल खान को रायपुर से किया गिरफ्तार,सट्टेबाजी के धंधे में था पार्टनर

रायपुर/मुंबई,मुंबई क्राइम ब्रांच ने महादेव बैटिंग ऐप केस में अभिनेता और इंफ्लूएंसर साहिल खान को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मुंबई लाया गया है जहां आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी।

सट्टेबाजी से जुड़े इस की जांच के लिए गठित एसआईटी ने दिसंबर 2023 में साहिल और तीन अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया। साहिल का दावा था कि वह मेसर्स Isports247 के साथ एक अनुबंध के तहत सिर्फ ब्रांड प्रमोटर के रूप में काम कर रहा था। उसने सट्टेबाजी के साथ सीधे जुड़ाव से इनकार किया, लेकिन पुलिस का मानना है कि वह महादेव बैटिंग ऐप का सह-मालिक था।

2013 में भी जारी हुआ था समन

2023 में महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने साहिल खान और तीन अन्य को 15 दिसंबर को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। हालांकि, खान जांच के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि उस अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते रहे। उन्होंने पूल में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन दिया, ‘गुड मॉर्निंग, जुम्मा मुबारक।’ इससे उनकी आलोचना हुई थी और लोगों ने आरोप लगाया था कि वह पुलिस का मजाक उड़ा रहा हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…