SC; मनी लॉन्ड्रिंग कानून की समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट,पांच अगस्त की तारीख तय

 नई दिल्ली,एजेंसी, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के विभिन्न प्रविधानों को चुनौती देने वाली एक समीक्षा याचिका पर पांच अगस्त को सुनवाई करने को कहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस संजीव खन्ना के नेतृत्व वाली पीठ को बताया कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू किसी निजी परेशानी के कारण अहमदाबाद में हैं। उन्होंने इस मामले को दो हफ्ते के लिए स्थगित करने की मांग की है। अब अदालत ने मामले को पांच अगस्त तक सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया। कोर्ट पीएमएलए के प्रविधानों को कायम रखने के सर्वोच्च अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली समीक्षा याचिका की सुनवाई कर रहा है। इससे पहले, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस फैसले के पुनर्मूल्यांकन का विरोध करते हुए कहा कि पीएमएलए कोई अकेला अपराध नहीं है। बल्कि पीएमएलए वह कानून है जो अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाया गया है।

महबूबा और कीर्ति चिदंबरम ने भी दाखिल की याचिका

सुप्रीम कोर्ट अब समीक्षा याचिका पर विचार करने को सहमत हो चुका है। विभिन्न समीक्षा याचिकाओं में से एक समीक्षा याचिका कांग्रेस सांसद कीर्ति चिदंबरम ने दायर की है। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……