WATER;गर्मी से पहले टेकारी विद्यालय में पेयजल संकट,बच्चे पानी के लिए भटक रहे

रायपुर, मंदिर हसौद इलाके के ग्राम टेकारी ( कुंडा ) स्थित विद्यालय परिसर में फरवरी माह के  शुरूआत से ही पेयजल की समस्या भयावह होने लगा है । इस परिसर में उच्चतर , उच्च व पूर्व माध्यमिक शाला लगता है । छात्र – छात्राओं , गुरुजनों व कर्मचारी वृंद को मिला शैक्षणिक  दिवसों पर यहां 500 शालेय परिवार सदस्य मौजूद रहते हैं ।

समस्या की भयावहता को देखते हुये शाला विकास समिति , पंचायत व ग्रामीण सभा ने शासन – प्रशासन से अविलंब नया बोर खनन का आग्रह किया है और जनप्रतिनिधियों के चुनावी समर में व्यस्तता के चलते मुलाकात न हो पाने की वजह से मेल से ज्ञापन भेज ध्यानाकर्षण कराया है ।संसदीय क्षेत्र रायपुर व विधानसभा आरंग के अधीन स्थित है यह ग्राम । वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्त होने में अभी लगभग ढाई माह से अधिक समय बाकी है पर अभी से उठ खड़े हो रहे पेयजल की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करते जा रहा है । परिसर में स्थित बोरवेल सूख चले हैं ।

जानकारी मिलने पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष शंकर वर्मा , समिति में मनोनीत सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश साहू , विधायक प्रतिनिधि राजू मनहरे व सदस्यगण , पूर्व अध्यक्ष हुलासराम वर्मा , ग्रामीण सभा अध्यक्ष रामनाथ वर्मा व कोषाध्यक्ष अशोक नायक , सरपंच नंदकुमार यादव सहित किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने परिसर पहुंच स्थिति का जायजा लिया व ग्राम के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय मंत्री केदार कश्यप , क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब से मुलाकात करने का प्रयास किया पर उनके चुनावी व्यस्तता के चलते मुलाकात संभव नहीं हो पाया। इस स्थिति में श्री शर्मा ने इन तीनों को मेल से ज्ञापन भेज वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुये शाला परिवार के हित में अविलंब नया बोरवेल करवाने का आग्रह किया है ।

  • Related Posts

    PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

    रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

    CONVOCATION; 19 को गोल्ड मेडल तथा 16 को सिल्वर मेडल के साथ 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई

    0 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व