MBBS;मेडिकल सीट सरेंडर करने पर 25 लाख की पेनाल्टी,कॉलेजों में दाखिले का दूसरा राउंड समाप्त

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में दूसरे व आखिरी राउंड में एमबीबीएस में प्रवेश लेने के बाद छात्रों को पढ़ाई करनी होगी। वे अब सीट नहीं छोड़ पाएंगे। अगर वे सीट छोड़ते हैं तो आरक्षित वर्ग के छात्रों को 20 लाख व अनारक्षित वर्ग को 25 लाख रुपए की भारी-भरकम पेनाल्टी पटानी होगी।

प्रदेश में दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को आज 30 सितंबर तक एडमिशन लेना होगा। प्रदेश के 15 में 14 मेडिकल कॉलेजों की 2180 सीटों पर प्रवेश के लिए पहले राउंड का प्रवेश 23 अगस्त को पूरा हो गया था। अब दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया आज समाप्त हो गई है।

मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार, दूसरे व आखिरी राउंड में सीट छोड़ने पर पेनल्टी का प्रावधान इसलिए किया गया है, क्योंकि एडमिशन के लिए तीसरे राउंड में मापअप व चौथे राउंड में स्ट्रे वैकेंसी राउंड ही रहता है। आखिरी यानी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में प्रवेश लेने वाले छात्र भी सीट नहीं त्याग सकते, क्योंकि इसके बाद काउंसलिंग खत्म हो जाती है।

एडमिशन की आखिरी तारीख के बाद बची सीटें लैप्स हो जाती हैं। हालांकि एमबीबीएस कोर्स में एक भी सीटें लैप्स नहीं होती। इस कोर्स में एक-एक सीट के लिए मारामारी है। चूंकि एमबीबीएस करने के बाद छात्र नीट पीजी के माध्यम से एमडी-एमएस कोर्स में प्रवेश लेते हैं। कोर्स पूरा होने के बाद वे विशेषज्ञ डॉक्टर बन जाते हैं। कई छात्र एमडी-एमएस के नीट एसएस यानी सुपर स्पेशलिटी की तैयारी कर डीएम-एमसीएच कोर्स में प्रवेश लेते हैं। इस साल मेरिट सूची में 6400 से ज्यादा छात्रों के नाम है। मेडिकल कालेजों में उन्हीं का प्रवेश होगा, जिनका नीट यूजी स्कोर हाई है।

डीएमई डॉ. यूएस पैकरा ने कहा की एडमिशन लेने वाले छात्र वैसे तो एमबीबीएस सीट नहीं छोड़ता, लेकिन अच्छा विकल्प मिलने पर ऐसा कभी-कभार हो जाता है। इसलिए दूसरे व चौथे राउंड में सीट त्यागने वाले छात्रों के लिए जरूरी पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। ताकि दूसरे छात्रों का नुकसान न हो।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा